पुस्तकालय

सिसु का पुस्तकालय चीन के विदेश अध्ययन विश्वविद्यालयों की लाइब्रेरी कंसोर्टियम के तीन प्रमुख सदस्यों में से एक है। वह दो भागों में विभाजित है यानी होंगखऊ परिसर का रन रन शॉ पुस्तकालय(Run Run Shaw Library) और सोंगच्यांग का सूचना केंद्र(Information Center)।

हमारे पुस्ताकलय में लगभग 9.2 लाख सूचीबद्ध पुस्तकें, जिन में आधी से अधिक विदेशी पुस्तकें हैं, और 2366 प्रकार की चीनी या विदेशी भाषाओं की पत्र-पत्रिकाएँ संग्रहीत हैं। हमारा अंग्रेजी भाषा और साहित्य सामग्री केंद्र(English Language and Literature Materials Center,  ELLMC), जो चीन के शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रायोजित है, अंग्रेजी भाषा और साहित्य के विषय पर अपने शानदार और अद्वितीय संसाधनों के लिए देश भर में बहुत मशहूर है।

मुद्रित पुस्तकों और पत्र-पत्रिकाओं के अलावा हमारे पुस्तकालय में 11 लाख से अधिक ई-पुस्तकें, 44772 प्रकार की ई-पत्रिकाएँ, 50 से अधिक डेटाबेस, 9 क्षेत्र विशेष के प्रलेखन बैंक भी हैं, जो VPN के द्वारा सिसु के दो परिसरों के बाहर भी आपके लिए सलभ हैं।

हमारे पुस्तकालय की पूरी कार्य-प्रक्रिया कम्प्यूटरीकृत और नेटवर्ग पर आधारित है। दोनों परिसर विशेष लाइन से जोड़े हुए है और इनकी सूचना का संचरण सिंक्रनाइज्ड है। पुस्तक या अन्य संसाधन खोजने के लिए पुस्तकालय में DIY सर्चिंग प्लैटफोर्मों की व्यवस्था है। हमारे चीनी या विदेशी भाषा के वाचनालयों में वायरलेस नेटवर्क सेवा(वाईफ़ाई) उपलब्द हो सकता है, जिसके द्वारा उपयोगकर्ता अपने लैपटाप की सहायता से सामग्रियां खोज सकते हैं।

पारंपरिक वाचनालयों और समूह अध्ययन कमरों के अलावा, हाल ही में पुस्तकालय में एक नये लर्निंग कॉमन्स(Learning Commons) की व्यवस्था हुई, जिस  जिससे आपके अध्ययन-कार्य को वन-स्टाप सेवा मिल सके और आप एक अधिक सुविधाजनक और आरामदायक वातावरण में काम कर सकें।

विषय विशेष की सामग्रियां पढ़ने के लिए आप हमारे विभागों, स्कूलों या अनुसंधान संस्थानों के वाचनालय जा सकते हैं।

साझा करें: