यूनिवर्सिटी प्रेस

सिसु के शांघाई विदेशी भाषा शिक्षा प्रेस((SFLEP)) की स्थाना 1979 में हुई और तीस से अधिक साल के विकास के बाद अब वह चीन के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय प्रेसों में से एक बना रहा है।

SFLEP भाषा शिक्षा और अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित है। अब तक SFLEP की ओर से करीब तीस भाषाओं की 7000 से अधिक प्रकार की पुस्तकें या इलेक्ट्रॉनिक सामग्रियां प्रकाशित हुई हैं, जिनकी कापियां लगभग साठ करोड़ है। इनमें से 600 से अधिक प्रकार की पुस्तकें पुरस्कृत हुई हैं।

SFLEP द्वारा प्रकाशित कॉलेज अंग्रेजी पाठ्यपुस्तकों का प्रयोग देश के लगभग 1000 उच्च शिक्षा संस्थानों में हो रहा है, जबकि अंग्रेजी मेजर के लिए जो पाठ्यपुस्तकें है, वे भी घरेलू बाजार का बड़ा हिस्सा लेती रही हैं। साथ ही SFLEP द्वारा प्रकाशित इलेक्ट्रॉनिक सामग्रियां भी तेजी से प्रचलित हो रही हैं। अब वेब-सुलभ अंग्रेजी कार्यक्रम जीवन के सभी वर्गों के अंग्रेजी शिक्षार्थियों की जरूरतों को अच्छी तरह से पूरा कर रहे हैं।

घरेलू बाजार में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए SFLEP ने 60 से अधिक विदेशी समकक्षों के साथ भागीदारी भी स्थापित की है और यह नेटवर्क फैलने की उम्मीद है।

SFLEP चीन के विदेशी भाषा शिक्षा के विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। 2012 में SFLEP की ओर से 1268 पुस्तकें प्रकाशित हुईं, जिनमें से 890 या 70.1% पुस्तकों को पुनर्मुद्रित की जाने का अवसर मिला है। 2010 में चीन के सबसे अधिक उद्धृत सूचकांक के विश्लेषण( Analysis of Highly Cited Index of China 2010) में सूचीबद्ध भाषा विषयों के 10 सबसे अधिक उद्धृत पुस्तकों में की 5 पुस्तकें SFLEP द्वारा प्रकाशित थीं और यह चीन के शिक्षा जगत् में SFLEP के बड़े प्रभाव का संकेतक है।

शांघाई विदेशी भाषा शिक्षा प्रेस की वेबसाइट पर और अधिक पढ़ें: http://www.sflep.com

साझा करें: