प्रेस संपर्क

SISU News Center, Office of Communications and Public Affairs

Tel : +86 (21) 3537 2378

Email : news@shisu.edu.cn

Address :550 Dalian Road (W), Shanghai 200083, China

संबंधित लेख

वन चोउ-मेरा गृहशहर


17 December 2018 | By hiadmin | SISU

शंघाई में मैंने लगभग बीस साल बिता लिए हैं, मगर मैं अपनी आप को शंघाईवाली नहीं मानती। मेरा जन्म उत्तर चीन के शनयांग शहर में हुआ था। जब मैं मात्र 100 दिन की ही थी, शिक्षा के लिए मेरे माता-पिता मुझे शंघाई ले आए। वास्तव में इसके पहले उन्होंने व्यापार करने के लिए पूरे देश में सफ़र किया था। उनके इधर-उधर आने-जाने से समझा जा सकता है कि वे वेनचोउ वाले हैं।

चीन में वेनचोउ वाले दुनिया भर में जाकर व्यापार करने के लिए विख्यात हैं। वे जो बोली बोलते हैं, वो मंदारिन से बहुत अलग है, इसलिए लोग आसानी से इसे समझ नहीं पाते। वेनचोउ वाले यही कथितरक्षा की बोलीबोलते बोलते विश्व भर में व्यापार करते हैं। इसकी एक ख़ास वजह यह है कि यहाँ बहुत से पहाड़ हैं। यहाँ प्राकृतिक सौंदर्य के बावजूद इसका यातायात पहाड़ियों के कारण असुविधाजनक है। अपने तथा अपने परिवार के विकास के लिए वेनचोउ वालों को अपने क्षेत्र से बाहर निकलना ही पड़ता है। चीन के विकास में अपनी जगह छोड़कर बाहर निकले वनचाउ वालों का वहुत योगदान है, उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को बहुत समृद्ध किया है

एक मज़ाक है कि दुनिया भर में व्यापार करने के लिए गए हुए वेनचोउ के इतने बहुत लोग हैं कि यदि तुम वेनचोउ बोली बोल सकते हो, तो यूरोप की यात्रा कर सकते हो बिना कोई यूरोपीय भाषा जाने और बोले परंतु उन बाहर निकले लोगों ने पीछे अपने गृहशहर और अपने बूढ़े मां-बाप को छोड़ दिया हैं। जब पूरा चीन समृद्ध हो रहा है, वेनचोउ ख़ुद के पीछे छूट जाने की चिंता कर रहा है। यहां के अधिकांश युवा बाहर जाकर पढ़ना और ऊंची वेतन वाली नौकरियाँ करना चाहते हैं। यहाँ से बहुत निकले, किंतु वापस कम लौटे। इन युवाओं में से मैं भी एक हूँ। यहाँ मौके की कमी की वजह से शायद मैं हमेशा के लिए वेनचोउ में नहीं लौटूँगी और अपने नौकरी वाले शहर में ही बस जाऊगी, सिर्फ़ अपने लेख लिखते समय अपने पूर्वजों नाना-नानी, माता-पिता याद कर रही हूँ।

वेनचोउ बहुत और से आपका परिचय कराने योग्य है। यह शंघाई से लगभग 800-900 किलोमीटर दूर है और यहाँ ट्रेन से पहुंचने में लगभग 4 घंटे का समय लगता है।

इन दिनों यहाँ विकास के कार्य लगातार हो रहे हैं और शहर विकसित हो रहा है यहाँ पर मेट्रो बन गई है और नई सड़कें भी बनाई जा रही है

यहाँ बहुत सुंदर पहाड़ हैं और यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता भी बहुत अच्छी है लोग पूरे देश से दूर-दूर से वेनचोउ के येनतांग पहाड़ देखने आते हैं।

यहाँ ईसाई धर्म को मानने वाले अनेक लोग हैं यद्यपि यहाँ पर मूल रूप से ताओइज्म और बुद्धिज्म को मानने वाले लोग हैं परंतु यह चीन का एक ऐसा स्थान है जहां ईसाई धर्म को मानने वाले भी अनेक लोग रहते हैं।

वेनचोउ समुद्र के किनारे है, इसलिए यहां पर भी सीफूड खाने की बहुत परंपरा है और यहाँ का सी फूड बेचा भी जाता है (प्रतिभा/Chen Xuying)

 
साझा करें:

प्रेस संपर्क

SISU News Center, Office of Communications and Public Affairs

Tel : +86 (21) 3537 2378

Email : news@shisu.edu.cn

Address :550 Dalian Road (W), Shanghai 200083, China

संबंधित लेख