चिह्न और पहचान

लोगोमार्क

सिसु के लोगोमार्क में ऊपर से नीचे तक अभिलेखों की तीन लाइनें हैं, जो क्रमशः सिसु का चीनी संक्षिप्त नाम(上外), सिसु का अंग्रेजी संक्षिप्त नाम(SISU) और सिसु का स्थापना वर्ष(1949) हैं। वे अभिलेख एक खुली किताब और दो जैतून शाखाओं से घिरे हुए हैं। खुली किताब का प्रतीकात्मक अर्थ यह है कि हम ज्ञान और सत्य चाहते हैं। जैतून शाखाओँ का प्रतीकात्मक अर्थ यह है कि हम शांति और मित्रता चाहते हैं।

हमारे स्नातकों ने पूरी दुनिया में अपने पदचिह्न छोड़ दिये हैं और छोड़ते रहेंगे। हमारे लोगोमार्क की डिज़ाइन देश के अंतरराष्ट्रीय विनिमय की सेवा करने के लिए SISU की यही प्रतिबद्धता प्रतिबिंबित है।

लोगोटाइप

सिसु का नाम लू शुन की डायरी की पांडुलिपि से ली गई लू शुन की हस्तलिपि के चीनी अक्षरों में लिखित है और 1956 से, जब हमारा विश्वविद्यालय का नाम शांघाई विदेशी भाषा इंस्टीट्यूटमें बदला गया था, ऐसी लिपि का प्रयोग होता रहता है।

सिसु रंग

सिसु रंग यानी सिसु नीला(समुद्र नीला) सिसु की उसी तरह दुनिया को गले लगाने की भावना दर्शाता है, जिस तरह समुद्र असंख्य नदियों को गले लगाता है।

मुख्य रंगपैनटोन 2945पीसी/सीएमवाइके(100, 50, 0, 10)

साझा करें: