हमसे संपर्क करें

शांघाई अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन विश्वविद्यालय में आपका स्वागत है !

शांघाई अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन विश्वविद्यालय( SISU) की स्थापना 1949 में हुई यानी वह नये चीन का हमउम्र है. अब SISU वैश्विक दृष्टि से सुसज्जित  चीन का एक प्रमुख विश्वविद्यालय बनकर रहा है, जहां शिक्षक और विद्यार्थी सत्य की खोज में और अपनी आत्मा को पवित्र बनाने में लगे रहते हैं. लंबे समय से SISU हमारी अच्छी परंपराओं का पक्षधर रहा है और चीन की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है और देश के लिए बड़ी संख्या में उत्कृष्ट व उपयोगी कार्यकर्ता तैयार करता रहा है।

SISU नये चीन की विदेशी भाषा शिक्षा का पालना और पूर्वी चीन का सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा विश्वविद्यालय की उपाधियों से माना-जाना है। पीढियों के शिक्षकों और कर्मचारियों की छह दशकों की अथक मेहनत से वह राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख और विश्व स्तर पर मान्यता-प्राप्त शैक्षिक संस्था बन गया है।

इस वेबसाइट पर आपको SISU के हर पहलू के बारे में जानकारियां पढ़ने को मिल सकती हैं, जैसे SISU का मार्ग प्रशस्त करने का इतिहास, हमारा समर्पित प्राध्यापक वर्ग, शिक्षण औप शोध क्षेत्रों में SISU की उपलब्धियां, अंतरराष्ट्रीय आदान-प्रदान और सहयोग में SISU से प्राप्त प्रगति, हमारा जीवंत और विविध परिसर जीवन इत्यादि।

आइये, एक गतिशील और बहुसांस्कृतिक SISU के बारे में जानने के लिए अपनी यात्रा यहां से शुरू करें।

डाक पता

    होंगखऊ कैम्पस: 550 तालिआन रोड (पश्चिम), शांघाई 200083, चीन

    सोंगच्यांग कैम्पस: 1550 वेनश्यांग रोड, शांघाई 201620, चीन

फोन नंबर

    पूछताछ के लिए: + 86 (21) 35372867
    प्रेस संपर्क: + 86 (21) 35372577

ई-मेल

    विदेश मामलों का कार्यालय: fao@shisu.edu.cn

    अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी मामलों का कार्यालय: oisa@shisu.edu.cn

साझा करें: