सांस्कृतिक जीवन और सांस्कृतिक कार्यक्रम

यह देखते हुए कि एक समावेशी परिसर संस्कृति परिसर का माहौल सक्रिय बनाने और छात्रों का नैतिक चरित्र ढालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, SISU अपनी परिसर संस्कृति की विविधता बनाए रखने और अपने छात्र-छात्राओं को सदाचारिता, दूरदृष्टि और अकादमिक उत्कृष्टता की ओर उन्मुख करने पर लगातार बल देता रहता है। विभिन्न छात्र समूहों द्वारा आयोजित अकादमिक व्याख्यान, सांस्कृतिक त्योहार और कैम्पस गतिविधियां SISU को जीवित बनाते रहते हैं।

सांस्कृतिक विविधता

हमारे विश्वविद्यालय में अंतरसांस्कृतिक महोत्सव, नए छात्र सांस्कृतिक सप्ताह, चीनी सांस्कृतिक महोत्सव, विश्वविद्यालय कला महोत्सव जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम साल के शूरू से अंत तक होते रहते हैं और ये कार्यक्रम विश्वविद्यालय में घना सांस्कृतिक माहौल बनाये रखते हैं। हमारे स्कूलों और विभागों में भी अपनी विशेषताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जैसे अंग्रेजी स्कूल का शेक्सपियर नाटक महोत्सव, जापानी सांस्कृतिक और आर्थिक अध्ययन स्कूल का कोहाकु(Kōhaku), यूरोपीय और लैटिन अमेरिकी अध्ययन स्कूल का सेर्वांटिस महोत्सव(Cervantes Festival), जर्मन विभाग का जर्मैनिक सांस्कृतिक सप्ताह, फ्रेंच विभाग की फ्रेंच फिल्म डबिंग प्रतियोगिता और  रूसी विभाग की वोल्गा मास्करेड नृत्य पार्टी, इत्यादि।

कला शिक्षा और कलात्मक गतिविधियां

SISU की कला शिक्षा की भी अपनी विशेषता है। वार्षिक राष्ट्रीय कार्यक्रमकैम्पस में सुरुचिपूर्ण कलाहमारे छात्र-छात्राओं के लिए सौंदर्यात्मक आस्वादन उन्नत बनाने का अच्छा अवसर देता है। साथ ही, कलात्मक कृतियों का सौंदर्यात्मक आस्वादन करने की छात्र-छात्राओं की क्षमता बढ़ाने के लिए SISU के आम पाठ्यक्रमों में अनेक कला पाठ्यक्रमों की व्यवस्था है।

हमारे छात्र कला समूह खिल और बढ़ रहे हैं। छात्र-छात्रों में बेहद लोकप्रिय सिसु फ़िनालमेन्ते मंडली(SISU Finalmente Troupe) ने बार बार अखिल चीन विश्वविद्यालय छात्र नाटक फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पुरस्कार जीता है और वह चीन की सबसे अच्छी विश्वविद्यालय नाटक मंडलियों में से एक मानी जाती है। हमारी सिसु नृत्य मंडली, स्ट्रिंग बैंड, पारंपरिक चीनी वाद्ययंत्र आर्केस्ट्रा और Across कोरस मंडली भी देश-विदेश में सफल प्रदर्शन किया करती हैं। वार्षिक शीर्ष दस गायकप्रतियोगिता भी बड़ी सफलता के साथ संगीतप्रेमियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।

साझा करें: