प्रेस संपर्क

SISU News Center, Office of Communications and Public Affairs

Tel : +86 (21) 3537 2378

Email : news@shisu.edu.cn

Address :550 Dalian Road (W), Shanghai 200083, China

संबंधित लेख

राष्ट्रीय दिवस पर समारोह के दर्शन


21 October 2019 | By hiadmin | SISU

    गोल्डन वीक”  गया। यह हमारा राष्ट्रीय दिवस और इसकी साल में सबसे लंबी छुट्टी भी हैजिसका सब लोग इंतज़ार करते हैं। ऐसी सात दिन की छुट्टी में लोग काम से मुक्त हो सकते हैं और देश या विदेश की किसी जगह जाकर यात्रा कर सकते हैं। लेकिन इस साल का गोल्डन वीक विशेष हैक्योंकि इस साल तक हमारे देश की स्थापना हुए 70 साल हो गये हैं। देश के इस जन्मदिन का उत्सव मानाने के लिये पहली अक्तूबर को बेज़िंग थ्यैन आनमन मैदान पर आयोजित सैन्य परेड पिछले सालों से ज्यादा शानदान होगा। 

    पहली अक्तूबर की सुबह मैं जल्दी उठ गयी। टीवी ऑन करके परेड देखने की प्रतीक्षा कर रही थी। माँ-बाप भी टीवी के सामने बैठ गये। 10 बजे हो गयाशानदार गीत सुनाई पड़ा तब से समारोह आरम्भ हो गाया। सबसे पहले राष्ट्रीय झंडा फहराने का कार्यक्रम था। मैदान पर सब लोग एक साथ राष्ट्रीय गीत गा रहे थे। लाल झंडा नीले आसमान में फड़फड़ा रहा था और मेरे दिल में गर्व की भावना उभर उठी। फिर राष्ट्रपति ने भाषण दिया जिसका मुख्य विचार यह था कि चीनी जनता ने बहुत मुश्किलों और कठिनाइयों से विजय प्राप्त कर ली थी और आज भी हमें आगे बढ़ने की कोशिश करना चाहिए। इसके बाद सैन्य परेड शुरू हो गई। सब सैनिक इतने सुव्यवस्थित रूप से मंच के सामने गुज़र रहे थे, मानो उनके कदमों की आवाज़ एक से निकल रही हो। यह दर्शन इतने शानदार था कि मेरा दिल अंदर से कांप भी उठा। आहमेरा देश इतना शक्तिशाली है और जनता के रहनसहन का स्तर सुधरता जा रहा है। समारोह के अंत में जनता की परेड थी। रंगबिरंगे कपड़े पहनते हुए जनता मुस्कुराते हुए चल रहे थे। उनमें जवानी और मेहनत के गुण दिख रहे थे। जनता के हर दल की परेड अपने वैगन के साथ रही थी जो दुलहन की तरह सजे हुए थे।परेड ख़त्म होने के बाद लगभग 70 हज़ार कबूतर उड़ाए गये जिनके नीले आसमान में उड़ने से सुंदर चित्र भी बन गया। 

    समारोह देखने के बाद मेरा दिल लंबे समय से राहत नहीं पाया। मुझे ऐसे शक्तिशाली देश में रहने के लिए बड़ा गर्व महसूस है। राष्ट्रीय दिवस का समारोह ख़त्म होने के बावजूद मेरा देशप्रेम ख़त्म नहीं होगा। (Cen Yue/आभा)

 
साझा करें:

प्रेस संपर्क

SISU News Center, Office of Communications and Public Affairs

Tel : +86 (21) 3537 2378

Email : news@shisu.edu.cn

Address :550 Dalian Road (W), Shanghai 200083, China

संबंधित लेख