प्रेस संपर्क

SISU News Center, Office of Communications and Public Affairs

Tel : +86 (21) 3537 2378

Email : news@shisu.edu.cn

Address :550 Dalian Road (W), Shanghai 200083, China

संबंधित लेख

“बाज़ीराव मस्तानी”: फ़िल्म समीक्षा


12 December 2019 | By hiadmin | SISU

यह फ़िल्म बाज़ीराव और मस्तानी की इश्क़ कहानी के बारे में है। बाज़ीराव बल्लाड़ मराठा साम्राज्य के पेशवा थे जिनके पास बेजोड राजनीति क्षमता और अकल्पित युद्धक-कौशल था। एक दिन बुंदेलखंड की राजकुमारी मस्तानी बुंदेलखंड कीले को घेरे हुए दुश्मन को हटाने के लिय बाज़ीराव के पास मदद माँगने आयी। बाज़ीरव ने मस्तानी की मदद कर दी। युद्ध में मस्तानी को चोट लगी बाज़ीराव को बचाने के लिए। तब उन्होंने एक दूसरे से प्यार प्रकट किया।बाज़ीराव ने मस्तानी को पूना लिया और उन्हें आशा थी कि अपना परिवार मस्तानी को स्वीकार करें पर उनके धर्म और परिवार ने मस्तानी को साफ़ इनकार कर दिया। क्योंकि वे हिंदू थे और मस्तानी मुसलमान थी। लेकिन बाज़ीराव ने मस्तानी को पूना लेने की ज़िद की , यहाँ तक कि उस के लिए परिवार और ब्राह्मण वर्ण के साथ संबंध भी तोड़ा। पहले बाज़ीराव की बीबी काशी उसके पति के लिए तड़प रही थी अंत में उसने मस्तानी को स्वीकार किया। फ़िल्म के समापन भाग में बाज़ीराव और मस्तानी युद्ध मैदान में एक साथ मर गये।

कला के पक्ष से यह फ़िल्म तो श्रेष्ठ है। कपड़े, इमारतें और गीत सब सुंदर और बढ़िया हैं।दो मुख्य अभिनेत्रियों के अभिनय से हम देख सकते हैं मस्तानी की हिम्मत और काशी की सहिष्णुता। फ़िल्म में चार बार की नृत्य की अदाकारी हैं जिनमें से सबसे अविस्मरणीय नाच मस्तानी से पेश किया गया था। उसने शानदार और भव्य आईना हॉल में बाज़ीराव को शुक्र देने के लिए एक नाच किया। जब परदे पर सफ़ेद साड़ी पहनते हुए मस्तानी 'दीवानी हो गयी' गीत गाती हुई मनोहर नृत्य कर रही थी तब दर्शक भी मस्तानी के सौंदर्य में दिवानी हो जाते और मुँह खोलकर वाह करते हुए मस्तानी के सौंदर्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हैं। हालाँकि यह कहानी इश्क़ के बारे में है , फिर भी इस में केवल प्यार का सुन्दर वर्णन ही नहीं बल्कि युद्ध और परिवार रिश्तों का भी चमकीला वर्णन किया गया है। फ़िल्म के युद्ध दृश्य शानदार रूप से गढ़ा गया है।

इस फ़िल्म के संवाद ग़ौरतलब हैं। जब बाज़ीराव और मस्तानी युद्ध से वापस आये, तब बाज़ीराव ने कहा: लोग कहते हैं कि आप युद्ध में सख़्त भी यों खराई है, हमें तो यों लगता है जैसे चाँद होली खेलकर आया है।  युद्ध मैदान से वापस करके तुम्हारे चेहरे और शरीर पर धूम है, लेकिन मेरी आँखों में वे धूम मल नहीं बल्कि होली के रंग हों जो तुम्हारे सौंदर्य घटाते नहीं बल्कि बढ़ाते हैं। यह कितनी रोमांटिक कितनी रसदार बातें हैं जो दर्शक के सुनते ही उनके दिल भी छू जाती हैं।

इस फ़िल्म का तर्क यह है कि प्यार सर्वोच्च यक़ीन है जिससे सभी रुकावट और कठिनाइयां निपट सकती हैं और हिम्मत के साथ इश्क़ की खोज करना प्रशंसनीय है। लगता है कि फ़िल्म यह बात समझाने की कोशिश करती है कि इश्क़ धर्म के फर्क से नहीं देखा जाना चाहिये। लेकिन इस इश्क़ की कहानी के पीछे यह सत्य भी है कि बाज़ीराव शादीशुदा है और उसकी बीबी और बेटा भी है। क्या इस स्थिति में इश्क़ खोजना सही है? क्या 'दिल तो पेशवा के पास भी है' ऐसी रसभर बात एक शादीशुदा आदमी के मुँह से निकलना सही है? जैसे चीन में एक शीनयुएगग (Xinyuegege) नामक टीवी ड्रामा है जिस में पति दूसरी औरत से प्यार करता था और अंत में उस औरत के साथ युद्ध में मर गया। कुछ चीनी दर्शक बाज़ीराव मस्तानी देखकर उसे भारतीय शीनयुएगग कहते हैं। केवल चीन नहीं जापान में भी एक समान सिनेमा है जिसका नायक दूसरी औरत के साथ शादी करने के लिय अपनी बीबी को तलाक देने की ज़िद करता था। वे तीनों फ़िल्मों में निर्देशकों ने एक शादीशुदा आदमी और दूसरी औरत के इश्क़ का इतनेा रोमांटिक वर्णन किया है जैसे उनका प्यार सबसे पवित्र और शुद्ध हो और इस प्यार के लिए नैतिकता तोड़ना भी मान्य हो। हम इंसान हैं सदा से एक ही व्यक्ति से प्यार करना नामुमकिन है, मगर हम इंसान हैं तो हमें समाज के नैतिकता से प्रतिबंधित भी होना चाहिए।

फ़िल्म काफ़ी लम्बा है कि सिनेमा हॉल से बाहर आने के बाद दर्शक को यह महसूस है कि उसका पैसा वसूल तो हो गया है। चित्र और गीत ने मानो आँखों और कानों को शानदार दावत दे दिया हो। दर्शक फ़िल्म देखते-देखते तो बाज़ीराव की इश्क़ कहानी में मग्न हो जाते हैं। पर नैतिक दृष्टि से देखें तो इसमें कई विचार सही नहीं लगे, और अधिकांश दर्शकों से स्वीकार किये नहीं जा सकते। अतः इस फ़िल्म में वैचारिक मूल्य की तुलना में कलात्मक मूल्य का महत्व ज़्यादा है।(आभा/Chen Yue)

साझा करें:

प्रेस संपर्क

SISU News Center, Office of Communications and Public Affairs

Tel : +86 (21) 3537 2378

Email : news@shisu.edu.cn

Address :550 Dalian Road (W), Shanghai 200083, China

संबंधित लेख