प्रेस संपर्क

SISU News Center, Office of Communications and Public Affairs

Tel : +86 (21) 3537 2378

Email : news@shisu.edu.cn

Address :550 Dalian Road (W), Shanghai 200083, China

संबंधित लेख

रजनीश शर्मा: डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन के माध्यम से शंघाई एक सही प्रबुद्ध नगर बन गया है।


01 July 2021 | By CHEN Anlan, GU Qingzi, RAN Bin | Xinmin Evening News


 

हिंदी नाम: रजनीश शर्मा

चीनी नाम: शा रुईचिए

राष्ट्रीयता: भारत

पद: इंफ़ोसिस ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट और चीनी ज़ोन के प्रमुख

उद्धरण: " डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन के माध्यम से शंघाई एक सही प्रबुद्ध नगर बन गया है।"

 

"मैं 2008 में ही पहली बार शंघाई आया था और यहां 3 साल तक काम करता था। 2019 में जब मुझे फिर से शंघाई आने का मौका मिला, तो मुझे बहुत खुशी हुई। मैं अपनी पत्नी और बच्चों के साथ यहां लौटा।" जब रजनीश शर्मा 8 साल बाद इंफ़ोसिस ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट और चीनी ज़ोन के प्रमुख के रूप में वापस आए, तब उन्हें लगा कि शंघाई बिल्कुल भिन्न हो गया है। "डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन के माध्यम से शंघाई एक सही प्रबुद्ध नगर बन गया है।"

 

चीन से आनेवाला निमंत्रण

 

जब 2002 में तत्कालीन चीनी प्रधानमंत्री चू रोंगची भारत दौरे पर गया, तब इंफ़ोसिस और चीन के बीच गहरा संबंध शुरू हुआ।

जनवरी 2002 में भारत यात्रा के दौरान तत्कालीन चीनी प्रधानमंत्री चू रोंगची ने इंफ़ोसिस के बंलौर पार्क का दौरा किया और 2,000 से अधिक कर्मचारियों को संबोधित किया। अपने भाषण में प्रधानमंत्री चू ने कहा कि दुनिया में चीन हार्डवेयर के क्षेत्र में और भारत सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में सबसे आगे है। अगर हम मिलकर काम करें और सहयोग करें, तो चीन और भारत अधिक क्षेत्रों में दुनिया भर में सबसे आगे हो जाएंगे। इस भाषण ने न सिर्फ़ इंफ़ोसिस के उच्च पदाधिकारियों को बहुत प्रभावित किया, बल्कि इंफ़ोसिस को चीन में प्रवेश करने के लिए प्रेरित किया।

एक साल की तैयारी के बाद इंफ़ोसिस 2003 में चीन आया और पूरे देश में अनुसंधान और सर्वेक्षण किया। अंत में शंघाई के उच्च गुणवत्ता वाले मानव संसाधन, मजबूत सांस्कृतिक विविधता और  मानकीकृत बाजार को देखकर इंफ़ोसिस ने 2003 में इस शहर में चीन की पहली पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी की स्थापना की।

2008 में रजनीश शर्मा को शंघाई के चांच्यांग में स्थित इंफ़ोसिस के कार्यालय में भेजा गया, जहाँ उन्होंने अविस्मरणीय तीन साल बिताए। "बाद में मेरा तबादला हुआ और मुझे ढेर सारे स्मरणों और लगाव को साथ लेकर शंघाई छोड़ना पड़ा।"

बाद के कई सालों में रजनीश शर्मा ने दुनिया की विभिन्न जगहों में काम करते थे, लेकिन शंघाई में बितानेवाला समय अक्सर उनके दिमाग में आया करता था।

 

शंघाई की प्रबुद्ध नगर में तब्दील

 

2011 में इंफ़ोसिस ने चीनी बाजार में अपनी तैनाती ते की और मिनहांग जिले के त्सिचू पार्क में  भारत के बाहर अपना सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर विकास केंद्र बनाने के लिए 15 करोड़ डॉलर का निवेश किया। स समय, शंघाई "भविष्य-उन्मुख प्रबुद्ध नगर का निर्माण करें" की रणनीति तैयार कर रहा थाइन 10 वर्षों में शंघाई ने "प्रबुद्ध नगर के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए शंघाई की त्रिवर्षीय कार्य योजना(2011-2013)" आदि नीतियां और दस्तावेज़ तैयार किए है, जिनसे शंघाई के प्रबुद्ध नगर के निर्माण को सूचना एक्सप्रेसवे बिछाने के 1.0 चरण से एप्लिकेशन एकीकरण और नवाचार के 3.0 चरण तक अपग्रेड किया गया। इन 10 वर्षों से शंघाई की डिजिटल अर्थव्यवस्था जीवन शक्ति से भरा हुआ है, और नई इंटरनेट अर्थव्यवस्था फलती-फूलती जा रही है।

इन 10 वर्षों में इंफ़ोसिस भी शंघाई के साथ विकसित हुआ है। वह अगली पीढ़ी की डिजिटल सेवाओं और कंसल्टेंसी सेवा  वैश्विक नेताओं में से एक बन गया है, जो दुनिया भर के 46 देशों और क्षेत्रों में व्यापार करता है। 

"इन 10 वर्षों में मैंने देखा है कि चीन एक बड़े डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन के दौर से गुज़र रहा है। उदाहरण के लिए, चीन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा इंटरनेट प्रौद्योगिकी की ऑनलाइन तैनाती से, ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन तक विभिन्न क्षेत्रों में सक्रियता और तेज़ी से विकास हो रहा है। सर्वव्यापी बड़ी डेटा तकनीक तेज गति के विकास को बढ़ावा देता है।"

 

मूल गुण बरकरार रहा है

 

दो बार शंघाई में रहने और काम करने के अवसर मिलने से रजनीश शर्मा इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि हालांकि शंघाई में बहुत कुछ बदल गया है, लेकिन एक चीज नहीं बदली, वह है शंघाई का मूल गुण। "शंघाई एक उत्साही शहर है और व्यापार एवं संस्कृति के मामले में अपने समकक्षों से आगे है।" रजनीश शर्मा ने कहा कि इस शहर में कुछ समय के लिए काम करने और रहने के बाद मुझे महसूस हुआ कि शंघाई सरकार हमेशा अपने नागरिकों की परवाह करती है और नागरिकों का सुरक्षित होने का अनुभव बढ़ाने और जीवन गुणवत्ता को सुधार करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

" यहां का जीवन मेरे और अपने परिवारों के लिए बहुत सहज हैयहां हमारे विभिन्न सांस्कृतियों के बहुत दोस्त भी हैं। शंघाई में हम एक साथ विभिन्न सांस्कृतियों के त्योहार मना सकते हैं और एक साथ उनका आनंद ले सकते हैं।"

साझा करें:

प्रेस संपर्क

SISU News Center, Office of Communications and Public Affairs

Tel : +86 (21) 3537 2378

Email : news@shisu.edu.cn

Address :550 Dalian Road (W), Shanghai 200083, China

संबंधित लेख