प्रेस संपर्क

SISU News Center, Office of Communications and Public Affairs

Tel : +86 (21) 3537 2378

Email : news@shisu.edu.cn

Address :550 Dalian Road (W), Shanghai 200083, China

संबंधित लेख

कार्यक्रम सोंगच्यांग परिसर में


30 April 2018 | By hiadmin | SISU

हमारे विश्वविद्यालय का नाम सिसु है। यह विदेशी भाषाओं का अध्ययन केन्द्र है। इसके दो परिसर हैं, एक होंखऊ में है, दूसरा सोंगच्यांग में है। ज़्यादातर स्नातक सोंगच्यांग परिसर में पढ़ते हैं।

हर साल सोंगच्यांग परिसर में बहुत से कार्यक्रम होते हैं। सितम्बर में नए विद्यार्थी विश्वविद्यालय में प्रवेश लेते हैं। और SAAS स्कूल में एक वाद-विवाद प्रतियोगिता नए विद्यार्थियों के लिए होती है। उसके बाद विद्यालय का खेल समारोह होता है। पहली जनवरी को SAAS स्कूल में नववर्ष के लिए एक रात्रि-समारोह होता है। नए साल के बाद परीक्षा का दौरान होता है, सब विद्यार्थी पाठ दोहराने में व्यस्त रहते हैं। फिर हमारी सर्दियों की छुट्टियाँ शुरू होती हैं, विद्यार्थी अपने घर लौटते हैं और अपने अपने घरवालों के साथ चीनी नववर्ष की खुशी मनाते हैं। छुट्टियों के बाद विद्यार्थी विश्वविद्यालय वापस आते हैं।

फरवरी के अंत में हमारे विश्वविद्यालय में 'Principal Cup' नामक खेल प्रतियोगिताओं का सिलसिला शुरू होता है। तेईस मार्च को विश्व कविता दिवस है, हमारे स्कूल में भी एक कार्यक्रम है, उसमें हम कविताएँ पढ़ते हैं। मार्च के अंतिम सप्ताह SAAS का अपना सबसे मुख्य कार्यक्रम 'पूर्व की संस्कृतियां प्रदर्शनी' है। इनके अलावा साल भर विद्यालय के नाना प्रकार के व्याख्यान होते हैं, कभी कभी एक हफ्ते में कई व्याख्यान होते हैं, कभी कई हफ्ते में एक व्याख्यान होता है। ये सभी ज्ञानवर्धक व्याख्यान हैं।(प्रतिभा/Chen Xuying)

साझा करें:

प्रेस संपर्क

SISU News Center, Office of Communications and Public Affairs

Tel : +86 (21) 3537 2378

Email : news@shisu.edu.cn

Address :550 Dalian Road (W), Shanghai 200083, China

संबंधित लेख