包公祠बौगोंग छी
प्रेस संपर्क
SISU News Center, Office of Communications and Public Affairs
Tel : +86 (21) 3537 2378
Email : news@shisu.edu.cn
Address :550 Dalian Road (W), Shanghai 200083, China
संबंधित लेख
मेरा गृह शहर – ज़ाऊछींग
22 November 2018 | By hiadmin | SISU
ज़ाऊछींग मध्य पश्चिमी गुआंग्डोंग प्रांत का एक छोटा शहर है। उसका क्षेत्रफल लगभग 15 हज़ार वर्ग किलोमीटर है। ज़ाऊछींग की जनसंख्या लगभग 40 लाख है , और अनेक लोग दूसरे प्रांत से ज़ाऊछींग आकर काम करते हैं।
ज़ाऊछींग शंघाई से लगभग 15 सौ किलोमीटर दूर है। और वहाँ से शंघाई पहुंचने में ट्रेन से 17 घंटे लगते हैं। वहाँ दो रेलवे स्टेशन हैं, पर कोई एयरपोर्ट नहीं है और कोई भूमिगत रेल भी नहीं है। लोग अक्सर बस से शहर के केंद्र जाते हैं, या अपनी कार चलाकर काम पर जाते हैं।
ज़ाऊछींग में पाँच विश्वविद्यालय हैं। उसमें ज़ाऊछींग विश्वविद्यालय सबसे बढ़िया है, पर वह गुआंग्डोंग प्रांत में प्रसिद्ध नहीं है। मैं पहले ज़ाऊछींग शहर के काऊयाऊ जिले के दूसरे मिडिल स्कूल में बढ़ती थी। वह स्कूल मेरे घर के पड़ोस में ही है।
वहाँ का मौसम ज्यादातर समय में अच्छा रहता है। पर कभी-कभी मौसम बिगड़ भी जाता है। बारिश और आंधी के कारण उन दिनों में कई घरों में पानी भर जाता है। सड़क पर पानी भी होता है, इसलिए लोग बाहर जा नहीं सकते। पानी भर जाने के कारण भूमि पर सब्जियाँ मर जाती है और किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है।
हमारे शहर ज़ाऊछींग का इतिहास बहुत पुराना है। प्राचीन चीन में बाओ झेंग नाम के एक प्रसिद्ध अधिकारी ज़ाऊछींग आ गए थे और वह लंबे समय तक वहाँ का अधिकारी रहे थे । लोगों ने उसे याद करने के लिए बाओ गोंग छी नाम की एक इमारत बनाई।
ज़ाऊछींग में दो प्रमुख प्रसिद्ध महत्वपूर्ण स्थान हैं, वह हैं सात स्टार पहाड़ और तिंग झील हैं। सात स्टार पहाड़ एक ऐसी जगह है कि सात पहाड़ों का आकार आकाश में सात तारों की तरह दिखाई देता है। और तिंग झील एक बड़ी झील है, जो एक ऊँचे पहाड़ पर है। उसके पास एक बड़ी मूर्ति है, जिसका आकार प्राचीन चीन में खाने बनाने के लिए एक बर्तन की तरह है।
अंत में, मैं एक और बात आपको बताना चाहती हूँ कि अगर आप ज़ाऊछींग जाएंगे, तो वहाँ के प्रसिद्ध नमकीन भोजन गुज़्हेंगजौं जरूर खाइए। वह हमारे शहर का विशेष भोजन है।(दीप्ति/Liang Weiyan)
प्रेस संपर्क
SISU News Center, Office of Communications and Public Affairs
Tel : +86 (21) 3537 2378
Email : news@shisu.edu.cn
Address :550 Dalian Road (W), Shanghai 200083, China