प्रेस संपर्क
SISU News Center, Office of Communications and Public Affairs
Tel : +86 (21) 3537 2378
Email : news@shisu.edu.cn
Address :550 Dalian Road (W), Shanghai 200083, China
संबंधित लेख
शंघाई
23 November 2018 | By hiadmin | SISU
मेरा जन्म शंघाई में हुआ, पर मेरे माता-पिता शंघाई के मूल निवासी नहीं हैं। मैं शंघाई में अठारह वर्ष से रह रही हूँ। यहाँ मेरा पुराना घर है।
शंघाई चीन का एक केंद्रशासित शहर है। शंघाई के चीनी नाम का मतलब समुद्र पर एक शहर है, क्योंकि शंघाई चीन के पूर्व में है और पूर्वी समुद्र के पास है। वह छांगच्यांग नदी और पूर्वी समुद्र को जोड़ता है और पूर्वी कोस्ट लाइन के बीच है। शंघाई चीन का सबसे छोटा केंद्रशासित शहर है, जिसका क्षेत्रफल 6340 चालीस वर्ग किलोमीटर है और यह 16 सोलह जिलों में विभाजित है। शंघाई की आबादी सघन है और यहां पर 24,000,000 (दो करोड़ चालीस लाख) लोग रहते हैं। अच्छे भविष्य के लिए हर साल बहुत लोग शंघाई आते हैं।
शंघाई की जलवायु आरामदायक हैं। बसंत और पतझड़ का मौसम तो सुहावने हैं पर बहुत छोटे हैं। गरमी का मौसम में अक्सर आँधी आतi है, पर चिंता की बात नहीं उससे छोटा नुकसान ही होता है क्योंकि शंघाई में आँधी से सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। अगर आप शंघाई की यात्रा करना चाहें, तो मेरा सुझाव है कि बसंत या पतझड़ के मौसम में आएँ।
शंघाई एक आधुनिक शहर है जिससे बहुत विदेशी व्यापारिक संगठन शंघाई में आते हैं इसलिए शंघाई की शिक्षा में अंग्रेज़ी पर ज़ोर दिया जाता हैं। माँ बाप बच्चों पर बड़ी आशा रखते हैं इसलिय छोटी आयु से ही बच्चों में मुकाबलेबाज़ी शुरू हो जाती है।
यहाँ शिक्षा संसाधन भी बहुत समृद्ध है। देश में मशहूर विश्वविद्यालय शंघाई में हैं, जैसे फूदान, ज्यावथौंग, थोंग्चि, सिसु तथा शंघाई विश्वविद्यालय आदि आदि। वे सब पुराने विश्वविद्यालय हैं। बहुत से विद्यार्थी इन विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए मेहनत से पढ़ते रहते हैं।
शंघाई एक शहर है जिसका चीन के विकास और इतिहास में प्रमुखता से नाम लिया जाता है। यह चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का जन्मस्थान है। चीनके अनेक प्रसिद्ध व्यक्ति शंघाई में रहते थे, जैसे माओ त्से तुंग , च्याड़ काई शेक, लेखक लूसुन, माओ तुन इत्यादि इत्यादि। इन प्रसिद्ध व्यक्तियों के पूर्व निवासस्थान अब रमणीय पर्यटन स्थल बने हैं।
शंघाई में दो एयरपोर्ट है और एक हौंगछ्याव दूसरा पुदौंग एयरपोर्ट । हौंगछ्याव एयरपोर्ट से प्रायः आंतरिक परिवहन के हवाई जहाज चलते हैं जबकि पुदौंग एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए प्रसिद्ध है । पुदौेंग दुनिया के बहुत अच्छे एयरपोर्ट में गिना जाता है ।इसके अलावा मांगलेव मेट्रो ट्रेन यहां बहुत प्रसिद्ध है जिससे आप एयरपोर्ट जा सकते हैं यह 430 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ट्रेन है । इसके अलावा शंघाई में 17 मेट्रो लाइनें हैं और यह मेट्रो लाइन शंघाई का प्राण हैं क्योंकि शंघाई की बहुत अधिक आबादी होने के कारण इन मेट्रो ट्रेन से यातायात में सुविधा होती है।
शंघाई एक प्रसिद्ध बंदरगाह है क्योंकि यहां से पूर्वी दिशा में चलने वाले और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पानी के जहाज चलते हैं जो सामान ढुलाई और यात्रियों के परिवह के लिए भी प्रयोग में लाए जाते हैं । यहां से चलने वाले क्रूज कुछ पूर्वी एशिया और अन्य क्षेत्रों में जाते हैं । शंघाई में सड़क परिवहन भी बहुत उच्च स्तर का है । यहां की एक सड़क शंघाई के ऊपर से होकर निकलती रहती है जिससे पूरे शंघाई में आवागमन आसानी से हो सकता है ।क्योंकि जमीन वाली सड़क पर बहुत अधिक परिवहन रहने के कारण यातायात धीमा है और आसान नहीं है।
शंघाई एक आकर्षक शहर है। मुझे यह पसंद है।(आभा/Chen Yue)
प्रेस संपर्क
SISU News Center, Office of Communications and Public Affairs
Tel : +86 (21) 3537 2378
Email : news@shisu.edu.cn
Address :550 Dalian Road (W), Shanghai 200083, China