杭州西湖
प्रेस संपर्क
SISU News Center, Office of Communications and Public Affairs
Tel : +86 (21) 3537 2378
Email : news@shisu.edu.cn
Address :550 Dalian Road (W), Shanghai 200083, China
संबंधित लेख
मेरा गृह शहर --- हांग्जो
22 November 2018 | By hiadmin | SISU
मेरा जन्म हांग्जो में हुआ था, बचपन से ही मैं हांग्जो में रहती हूँ और मुझे हांग्जो में अपने परिवार के साथ रहते लगभग उन्नीस साल हो गए हैं। इसलिए मुझे अपना गृह शहर बहुत पसंद है। अब मैं हांग्जो के बारे में आपको कुछ बताना चाहती हूँ।
भूगोल के बारे में
हांग्जो चौच्यांग प्रांत की राजधानी है और वह शंघाई से दूर नहीं है, शंघाई से इसकी दूरी केवल लगभग 170 ( एक सौ सत्तर) कि. मी. हैं और बुलेट ट्रेन से हांग्जो पहुँचने में केवल लगभग एक घंटा लगता है। इसका क्षेत्रफल लगभग सतरह हजार वर्ग कि. मी. है (इसमें झैं-थां नदी का क्षेत्रफल भी शामिल है)। लेकिन आजकल जैसे -जैसे हांग्जो के आसपास वाले क्षेत्र हांग्जो शहर में शामिल होते जा रहे हैं, उसका क्षेत्रफल बढ़ता जा रहा है। हांग्जो चीन के दक्षिण पूर्व में है और प्रसिद्ध झैं-धां नदी के किनारे पर है।
मुझे यह लगता है कि हांग्जो का मौसम बहुत सुहावना है विशेष रुप से उसका वसंत और शरद ऋतु सफर करने के लिय सबसे उपयुक्त है।
इतिहास के बारे में
लिं-ऐं, झैं-धां, ये सब हांग्जो के पुराने नाम हैं। इतिहास में हांग्जो वू यू राज्य और सों वंश की राजधानी था। हांग्जो की अच्छी भौगौलिक स्थिति और विकसित जलमार्ग की वजह से हजारों साल पहले से ही हांग्जो में आर्थिक समृद्धि होती रही थी।
घूमने के लिए प्रमुख जगहों के बारे में
क्या आप जानते हैं कि अपनी सुंदरता के कारण हांग्जो और सूजो पृथ्वी पर स्वर्ग कहलाते हैं? हांग्जो के दृश्य इतने सुंदर और विश्वविख्यात है कि हर साल बहुत से लोग देश विदेश से आकर हांग्जो की यात्रा करते हैं। इसीलिए हांग्जो का पर्यटन भी बहुत विकसित है, जो शहर की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
हांग्जो में सबसे मशहूर आकर्षण वेस्ट लेक है। हांग्जो आनेवाले यात्रियों के लिए वेस्ट लेक के दर्शन करना बहुत आवश्यक है। अधिकांश साहित्यिक रचनाओं में, जैसे कविता और लोक कहानी में वेस्ट लेक की सुंदरता का उल्लेख मिलता है। वेस्ट लेक की एक विशेषता यह है कि वह विभिन्न ऋतुओं या मौसमों में अपनी भिन्न-भिन्न सुंदरता लोगों को दिखाता है, और एक खुशी की बात है की वेस्ट लेक के दर्शन करना निशुल्क है इसलिए मैं आशा करती हूँ कि किसी दिन अगर मौका मिले, तो अवश्य वेस्ट लेक आईए ।
यातायात के बारे में
चच्यांग प्रांत की राजधानी के साथ हांग्जो विशेष स्थान रखता है, जिससे हांग्जो के यातायात का विकास करने पर सरकार ने बड़ा जोर लगाया। अब हांग्जो में एक हवाई अड्डा है, जिसका नाम हांग्जो शोशं अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।यहॉं अब तक कुल दो रेल स्टेशन हैं, जिनका नाम हांग्जो पूर्वी रेलवे स्टेशन और हांग्जो रेलवे स्टेशन हैं, इनमें हांग्जो रेलवे स्टेशन ज्यादा पुराना है और कहा जाता है कि हांग्जो पूर्वी रेलवे स्टेशन एशिया में सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है। वहाँ रोज बहुत अधिक भीड़ रहती है। इनके अलावा एक और रेलवे स्टेशन स्थापित हो रहा है, जिसका नाम हांग्जो दक्षिणी रेलवे स्टेशन है।
चूँकि हांग्जो में मेट्रो देर से शुरू हुई है, इसलिए अब तक हांग्जो में केवल तीन मेट्रो लाइन हैं। वे पहली लाइन, दूसरी लाइन और चौथी लाइन हैं। शायद अब मेट्रो की कम लाइन होने के कारण हर मेट्रो लाइन में रोज बहुत भीड़ होती है, लेकिन मुझे विश्वास है कि जैसे जैसे समय आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे मेट्रो ज्यादा विकसित हो रही है।
विश्वविद्यालय के बारे में
हांग्जो में अनेक प्रसिद्ध विश्वविद्यालय हैं परंतु मेरे ख्याल में सबसे अधिक प्रसिद्ध विश्वविद्यालय यहां का चौच्यांग विश्वविद्यालय है ।
यह विश्वविद्यालय चौच्यांग प्रांत में ही नहीं, बल्कि पूरे चीन में सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एक है। चौच्यांग विश्वविद्यालय 1897 में स्थापित हुआ था और अब तक इसकि स्थापना हुए एक सौ इक्कीस साल हो चुके हैं। चौच्यांग विश्वविद्यालय विस्तृत विश्वविद्यालय है और इसमें विविध प्रकार के विषय पढ़ाए जाते हैं, जिससे इसके विद्यार्थियों और अध्यापकों की संख्या सिसु से अधिक है, इसीलिए चौच्यांग विश्वविद्यालय कुल पाँच कैंपस हैं और वे सब हांग्जो में हैं। यह माना जाता है कि जिन लोगों ने इस विश्वविद्यालय से स्नातक कक्षा पूरा की है, वे आम तौर पर इतने श्रेष्ठ हैं कि नाना प्रकार के क्षेत्रों में योगदान देते हैं।
महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में
आम तौर पर ऐसा माना जाता है कि पेजिंग, शंघाई, गुआंगजौ तथा शेंजें चीन में सबसे विकसित शहर हैं, लेकिन आजकल ऐसी राय बदल रही है, क्योंकि जो कई महत्वपूर्ण घटनाएँ हांग्जो में हुई हैं, उन्होंने हांग्जो का स्थान बढ़ाने में बहुत योगदान कर किया है ।
उदाहरण के लिए चार सितंबर, 2016 से पांच सितंबर, 2016 तक हांग्जो में जी-ट्वेंटी आयोजित हुआ था। वास्तव में इसका उदेश्य यह था कि विश्व आर्थिक विकास के लिए विश्व के प्रमुख देशों के नेताओं के बीच बातचीत हो ताकि विश्व को आर्थिक विकास करने का ठीक रास्ता मिले। चीन, भारत, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी इत्यादि इत्यादि देशों के नेता इस सभा में शामिल हुए । जिन लोगों ने इस सभा में भाग लिया, उन्होंने सब हांग्जो की प्रशंसा की कि हांग्जो सुंदर शहर है और रहने के लिए बहुत उपयुक्त है।
यही नहीं, दिसंबर 2018 में हांग्जो में वर्ल्ड शोर्ट कोर्स स्विमिंग चैंपियनशिप आनेवाला है और 2022 में एशिया खेल आयोजित होगा।
जाहिर है कि ये सब हांग्जो में आयोजित होनेवाली महत्वपूर्ण घटनाएँ ऐसा संकेत पहुंचाती है कि हांग्जो एक अंतरराष्ट्रीय शहर बन रहा है।
आजकल मुझे ऐसे लगता है कि हांग्जो का तेजी से विकास हो रहा है और लोग सुख से इस शहर में रहते हैं। इसलिए मुझे अपना गृह शहर बहुत पसंद है।(लहर/ Chen Anlan)
प्रेस संपर्क
SISU News Center, Office of Communications and Public Affairs
Tel : +86 (21) 3537 2378
Email : news@shisu.edu.cn
Address :550 Dalian Road (W), Shanghai 200083, China
