ल्हासा, मेरा गृह नगर है, जहाँ गेसांग फूल खिलता है, मैं यहाँ पैदा हुई और यहाँ बड़ी हुई।
दुनिया की छत के छिंगहाई-तिब्बत पठार पर स्थित है, ल्हासा की औसत ऊंचाई 3,650 मीटर है और चीन के स्वायत्त प्रांत तिब्बत की राजधानी है। बहुत लँबे समय तक धूप रहने के कारण इसे "सनलाइट सिटी" भी कहा जाता है। हालाँकि ल्हासा के पास 11,303 वर्ग मील का बड़ा क्षेत्रफल है, फिर भी यहाँ केवल 905,000 लोगों के साथ कम आबादी वाला क्षेत्र है। चूँकि इलाका पहाड़ियों से घिरा और जटिल है, ल्हासा में यातायात के लिए निर्माण कार्य कठिन और मुश्किल है। यहाँ केवल एक हवाई अड्डा है, और भौगौलिक परिस्थितियों के कारण निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता है। तिब्बत में दो प्रमुख रेलवे मार्ग हैं, तो लहासा में दो रेलवे स्टेशन बनाए गए हैं।